Categories: News-Headlines

ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा- स्‍थानिक खुफिया जानकारी जुटाने के लिए देश का अगले पाँच वर्ष में 50 उपग्रह भेजने का लक्ष्‍य

इसरो अगले पांच वर्ष में महत्वपूर्ण स्थानिक खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए पचास उपग्रह प्रक्षेपित करेगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान-बॉम्‍बे द्वारा आयोजित वार्षिक टेक-फेस्‍ट में इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि विभिन्‍न कक्षाओं में उपग्रहों के कई स्‍तर स्‍थापित किये जायेंगे, जो हजारों किलोमीटर के दायरे से विभिन्‍न गतिविधियों का पता लगाने में सक्षम होंगे।

एस. सोमनाथ ने कहा कि भारत को एक मज़बूत राष्‍ट्र बनाने की परिकल्‍पना पूरी करने में उपग्रहों का वर्तमान बेड़ा पर्याप्‍त नहीं है और इसमें दस गुना बढ़ोत्तरी करनी होगी। उन्‍होंने कहा कि विभिन्‍न बदलावों का पता लगाने में उपग्रहों की क्षमता में भी सुधार करना महत्‍वपूर्ण कदम होगा, जिससे आवश्‍यक जानकारी जुटाई जा सके।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

17 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.