Categories: News-Headlines

ISRO ने पुन: प्रयोज्‍य प्रक्षेपण यान की स्वतः लैंडिंग मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने दोबारा उपयोग में लाए जा सकने वाले प्रक्षेपण यान की स्वतः लैंडिंग का मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। प्रक्षेपण यान आरएलवी एलईएक्‍स का परीक्षण आज तड़के कर्नाटक में चित्रदुर्ग के परीक्षण रेंज में किया गया। परीक्षण के दौरान वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने प्रक्षेपण-यान को साढ़े चार किलोमीटर की ऊंचाई पर ले जाकर छोड़ दिया। वहां से प्रक्षेपण यान ने साढ़े तीन सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई पट्टी पर स्‍वतः लैंडिंग की। इस दौरान वह सभी दस मानदंडों पर ख़रा उतरा।

इस सफल परीक्षण के साथ ही भारत दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाला प्रक्षेपण-यान बनाने के और करीब पहुंच गया है। इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने परीक्षण से जुड़े वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.