भारत के सौर मिशन आदित्य एल-1 ने अपनी वर्तमान कक्षा से धरती और चंद्रमा के साथ अपनी भी सेल्फी भेजी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने यह सेल्फी और आदित्य एल-1 द्वारा लिये गए अन्य चित्र जारी किये। इस सौर मिशन का लक्ष्य एल-1 प्वाइंट तक पहुंचना है, जहां सूर्य और धरती की गुरुत्वाकर्षण शक्ति समान होती है।
इसरो द्वारा पोस्ट किये गए वीडियो में अंतरिक्ष यान द्वारा अपने कैमरे से लिये गए यान के एक भाग का चित्र दिखता है। इसमें विजिबल एमिशन लाईन कोरोनाग्राफ भी दिखता है जो सौर कोरोना का अध्ययन करेगा। वीडियो में सूर्य की रोशनी से प्रकाशित धरती के एक गोलार्द्ध का चित्र और एक सफेद बिंदु के रूप में चंद्रमा भी नजर आ रहा है।
आदित्य एल-1 अभी अपनी कक्षा बदलने और ऊपर उठाने की प्रक्रिया में है। एल-1 प्वाइंट तक पहुंचने की 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करने में अंतरिक्ष यान को लगभग 4 महीने का समय लगेगा।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment