भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) कल शाम छह बजे पी एस एल वी-सी 53 रॉकेट प्रक्षेपित करेगा। यह रॉकेट सिंगापुर के तीन उपग्रहों को अपने साथ ले जायेगा। इसे श्रीहरि कोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र के दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपण किया जायेगा। प्रक्षेपण से 25 घंटे पहले की उल्टी गिनती आज शाम पांच बजे से शुरू हो गया है। पी एस एल वी-सी 53, अंतरिक्ष विभाग के तहत नवगठित सार्वजनिक इकाई, न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड का दूसरा समर्पित वाणिज्यिक मिशन है।
यह प्राथमिक पेलोड, डीएस-ईओ 365 किलोग्राम पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को भूमध्य रेखा से मापी गई 570 किमी ऊंचाई की कक्षा में प्रक्षेपित करेगा। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि अन्य दो पेलोड जिन्हें अंतरिक्ष में ले जाया जाएगा, वे हैं 155 किलोग्राम का न्यूसार उपग्रह और नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर का 2.8 किलोग्राम का स्कूब-1 नैनो-उपग्रह।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment