Categories: News-Headlines

IREDA ने 1,000 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना के लिए SJVN ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के साथ 4,445 करोड़ रुपये का ऋण समझौता किया

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने राजस्थान के बीकानेर जिले में 1,000 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना के लिए आज एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजेवीएन लिमिटेड की सहायक कंपनी एसजीईएल) के साथ 4,444.71 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इरेडा द्वारा वित्तपोषित परियोजना 400/220 केवी के बीकानेर-II (बीकानेर के नजदीक) सबस्टेशन से जुड़ेगी। एसजेवीएन ने वीजीएफ सहायता पर आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से ग्रिड से जुड़ी सोलर पीवी पावर परियोजना के विकास के लिए सीपीएसयू चरण-II (ट्रांच III) योजना के तहत इरेडा द्वारा जारी निविदा के माध्यम से परियोजना हासिल की है।

इस अवसर पर इरेडा के सीएमडी ने कहा: “हम 1,000 मेगावाट की सौर परियोजना के विकास के लिए एसजीईएल को इरेडा की उच्चतम ऋण राशि स्वीकृत करके प्रसन्न हैं। हम इस तरह के सहयोग से 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन से ऊर्जा का 50 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त करने के भारत सरकार के लक्ष्‍य में उसकी सहायता करने में सक्षम होंगे। साथ ही, यह साझेदारी हरित निवेश को प्रोत्साहित करेगी और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह के रोजगार के अवसर पैदा करेगी।”

इरेडा के सीएमडी प्रदीप कुमार दास और एसजेवीएन के सीएमडी नंद लाल शर्मा, प्रदीप्त कुमार रॉय, डीजीएम (इरेडा) और एस. एल. शर्मा, सीईओ (एसजीईएल) की उपस्थिति में इरेडा के कॉर्पोरेट कार्यालय में ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर इरेडा के तकनीकी निदेशक चिंतन शाह, एसजेवीएन के वित्‍त निदेशक ए.के. सिंह, डॉ. आर.सी. शर्मा, सीएफओ, देबयानी भाटिया, जीएम (टीएस), इरेडा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

11 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

11 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

13 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.