Categories: News-Headlines

IREDA और IIT भुवनेश्वर ने स्वच्छ ऊर्जा नवाचार के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए, इरेडा) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करके नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आईआईटी भुवनेश्वर में आयोजित 100 क्यूब स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव में आज, 11 फरवरी, 2024 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए, जिसका उद्देश्य नवाचार और अनुसंधान पहल, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम में सहयोगात्मक प्रयासों का समर्थन करना है।

इरेडा और आईआईटी भुवनेश्वर के बीच यह सहयोग, संयुक्त अनुसंधान प्रयासों व प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को सुविधाजनक बनाएगा तथा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को व्यापक समर्थन प्रदान करेगा। इसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार और कार्यशालाएं जैसी क्षमता निर्माण पहल भी शामिल होंगी, जिनसे इरेडा अधिकारियों के कौशल को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और आईआईटी भुवनेश्वर के निदेशक प्रो. श्रीपाद कर्मलकर की उपस्थिति में इरेडा के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास और आईआईटी भुवनेश्वर के स्वतंत्र निदेशक डॉ. देबी प्रसाद डोगरा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

5 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

5 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

7 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

8 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

9 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.