Categories: News-Headlines

आईएनएस ऐरावत ने कार्निकोबार से मछली पकड़ने वाला पोत बचाया

आईएनएस ऐरावत को दिनांक 30 जुलाई 2021 को 2300 बजे कार्निकोबार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से मछली पकड़ने के जहाज सालेथ मथ II से एक संकटकालीन फोन मिला। यह जहाज ऑपेरशन समुद्र सेतु II के अंतर्गत कोविड 19 से संबंधित राहत सामग्री की सफल आपूर्ति करने के बाद जकार्ता, इंडोनेशिया से अपनी वापसी करते हुए इधर से गुज़र रहा था। वह तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए अपनी अधिकतम गति से मछली पकड़ने वाली नौका की ओर बढ़ा। पोर्ट ब्लेयर आधारित 20 मीटर लंबी मछली पकड़ने वाली नाव चालक दल के सात सदस्यों के साथ दिनांक 29 जुलाई 2021 की सुबह से ही गियर बॉक्स में बड़ी खराबी के कारण एमएमबी चैनल 16 पर सहायता के लिए अनुरोध करते हुए कार्निकोबार से निकल रहे थे। 25 समुद्री मील से अधिक गति से बहती तेज हवाएं, क्षेत्र में सक्रिय दक्षिण पश्चिम मानसून की वजह से 3.5 मीटर तक उठती लहरों और रुक-रुक कर होने वाली बारिश ने टोइंग के काम को अत्यंत कठिन कार्य बना दिया। फिलहाल आईएनएस ऐरावत आगे की सहायता के लिए मछली पकड़ने वाली नौका को निकटतम बंदरगाह पर ले जा रहा है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.