भारत की महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में मेजबान इंग्लैंड को चार विकेट से हराया। वॉरसेस्टर में भारतीय टीम ने तीन गेंद बाकी रहते 220 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान मिताली राज ने 86 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए। इसके साथ ही मिताली एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इससे पहले यह उपलब्धि इंग्लैंड की कप्तान चार्लोट एडवर्ड के नाम थी। चार्लोट ने 10 हजार 273 रन बनाए हैं।
इससे पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने पर इंग्लैंड की टीम 47वें ओवर में 219 पर आउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए। मैदान गीला होने के कारण मैच 47 ओवर का कर दिया गया था। मिताली राज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मेजबान इंग्लैंड ने श्रृंखला के पहले दो मैच जीते थे।
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment