India

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 सीटों में से पार्टी समर्थित 67 उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि राज्य में जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 सीटों में से पार्टी समर्थित 67 उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की है। समाजवादी पार्टी केवल पांच सीटें जीत सकी जबकि बाकी सीटें राष्ट्रीय लोक दल सहित अन्य को मिलीं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कल सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान कराया गया था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक ट्वीट में कहा है कि पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ 67 सीटें जीती हैं।

पिछले मंगलवार को 22 जिला पंचायतों के अध्यक्षों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था।

राज्य चुनाव आयोग ने जीतने वाले उम्मीदवारों की पार्टी संबद्धता की घोषणा नहीं की है। पंचायत चुनाव या जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव किसी पार्टी चिन्ह पर नहीं होते हैं, लेकिन उम्मीदवारों को विभिन्न दलों का मौन समर्थन प्राप्त होता है। जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से होता है। राज्य में पिछले महीने चार चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न हुए थे।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

9 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

9 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

11 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.