News-Headlines

पिछले 24 घंटे में कोविड के 43,071 नये मामले दर्ज जबकि 52,299 लोग ठीक हुए, देश में कोविड टीकाकरण 35 करोड़ से ज्यादा हुआ

देश में पिछले 24 घंटे में 43,071 नये मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार सात दिनों से 50,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है। कोविड-19 के सक्रिय मामलों की भी संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 4,85,350 हो गयी। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 10,183 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 1.59 प्रतिशत है। साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से उबरने के साथ लगातार 52वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 52,299 लोग उबरे हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 9,000 से ज्यादा (9,228) अधिक लोग उबरे हैं। भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,96,58,078 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 52,299 लोग उबरे हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 97.09 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

भारत में जांच की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ पिछले 24 घंटे में कुल 18,38,490 जांच हुईं। इसके साथ देश में अब तक हुए जांच की कुल संख्या41.82करोड़ से ज्यादा (41,82,54,953)है। जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रही है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 2.44 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 2.34 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 27 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।

भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत प्रदान किए जा चुके टीकों की खुराक की संख्या कल 35 करोड़ से ज्यादा हो गयी। एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 46,04,925 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 35,12,21,306 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में टीके की 63,87,849 खुराक दी गयीं। कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार और गुंजाइश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

16 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.