अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने कहा है कि उसके सदस्य देश वैश्विक संकट से निपटने के लिए अपने आपात भंडार से बड़ी मात्रा में तेल जारी करेंगे। एजेंसी ने कहा कि इस आपात उपाय से तेल की वैश्विक आपूर्ति बढ़ेगी। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने चालीस करोड़ बैरल तेल जारी करने की घोषणा की है। यह मात्रा वर्ष 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद एजेंसी द्वारा जारी की गयी मात्रा के दोगुने से भी ज्यादा है।
IEA के सदस्य देश बढती कीमतों से निपटने के लिए आपात भंडार से बड़ी मात्रा में तेल जारी करेंगे
