वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि देश के सेवा-निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष की अवधि में सेवा क्षेत्र के निर्यात 12 गुना बढ़े हैं। दूसरे भारत-अमेरिका सेवा शिखर सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि वर्ष 2001 में सेवा क्षेत्र से कुल निर्यात 17 अरब अमेरिकी डॉलर के थे। जबकि 2020-21 में ये निर्यात बढ़कर 205 अरब अमेरिकी डॉलर के हो गये हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की सेवायें स्पर्धात्मक हैं और कुशलता, स्टार्ट अप तथा सॉफ्टवेयर समाधान से युक्त हैं जिससे रोजगार और व्यापार के अवसर बढने में मदद मिलती है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि देश के सेवा-निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई
