अंडमान एवं निकोबार कमान (एएनसी) का संयुक्त सैन्य साइकिल अभियान स्वर्णिम विजय वर्ष की याद में विजय मशाल लेकर आठ अगस्त, 2021 को मायाबंदर पहुंच गया। साइकिल अभियान दल ने चार दिनों में 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। विजय मशाल को किशोरी नगर स्थित गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ले जाया गया, जहां जिला प्रशासन के अधिकारियों, सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों और स्कूल के प्राचार्य ने उसकी अगवानी की। विजय मशाल की शान में स्कूली बच्चों ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
साइकिल अभियान दल ने 1971 की जंग में भारत की विजय के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिये एक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतिकरण भी दिया। साइकिल अभियान दल ने बच्चों को प्रोत्साहित किया कि वे शस्त्र बलों में शामिल हों तथा रोमांच और खेलों को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनायें। दल ने पूर्व सैनिकों, स्कूल के अधिकारियों और बच्चों को स्मारक-चिह्न भी भेंट किये।
साइकिल अभियान नौ अगस्त, 2021 को दिगलीपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचकर पूरा हो जायेगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment