Categories: News-Headlines

G20 सदस्‍य देशों के नेता, महिला सशक्तिकरण पर कार्य समूह के गठन पर सहमत हुए

भारत की जी20 अध्‍यक्षता में महिला विकास की बजाए महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया। जी20 की नई दिल्ली घोषणा पत्र में लैंगिक समानता, महिला सशक्तीकरण और महिलाओं के नेतृत्व में विकास को शामिल किया गया। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

जी20 नई दिल्‍ली घोषणा आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण बढ़ाने, लैंगिक डिजिटल अंतर कम करने, लैंगिक समावेशी जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने और महिलाओं की खाद्य सुरक्षा, पोषण और कल्याण को सुरक्षित करने पर केंद्रित है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जी20 सदस्‍य देशों के नेता, महिला सशक्तिकरण पर एक कार्य समूह के गठन पर सहमत हुए। जी20 के जी20 महिला मंत्रिस्तरीय समूह ने इसके गठन की अनुशंसा की थी। इस कार्य समूह की पहली बैठक ब्राजील की जी-20 की अध्‍यक्षता में होगी।

महिला और बाल विकास मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि, ‘लैंगिक समानता और सभी महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण को जी20 नई दिल्ली घोषणा पत्र में शामिल किया गया, जो भारत की प्रतिबद्धता और समर्पण के कारण ही संभव हो सका। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमृतकाल के दृष्टिकोण से प्रेरित है, जिसमें अर्थव्यवस्था और समाज के सभी क्षेत्रों में नारी शक्ति के महत्‍व को स्‍थान दिया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

Pixel 11 Series के स्पेसिफिकेशंस लीक, 256GB स्टोरेज, Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी समेत कई फीचर्स आए सामने

Pixel 11 Series के स्पेसिफिकेशंस लीक, 256GB स्टोरेज, Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी समेत… Read More

6 minutes ago

Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया बड़ा उलटफेर

Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने… Read More

2 hours ago

Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी

Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल… Read More

2 hours ago

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने लोगों को किया सतर्क

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट,… Read More

2 hours ago

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.