Categories: News-Headlines

G20 अध्यक्षता के समग्र ढांचे के तहत ‘Y20 इंडिया इंगेजमेंट ग्रुप’ की बैठक आज वाराणसी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई

रुद्राक्ष इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर (आरआईसीसीसी) में अंतिम दिन एक पूर्ण सत्र का आयोजन किया गया। शरद विवेक सागर, अनमोल सोवित, वाई20 इंडिया; पथिकृत पायने, समन्वय प्रमुख, वाई20 इंडिया; फलित सिजारिया प्रतिनिधिमंडल प्रमुख वाई20 इंडिया; अदिति नारायणी पासवान ट्रैक चेयर वाई20 इंडिया ने सत्र का नेतृत्व किया। वाई20 2023 विज्ञप्ति ट्रोएका देशों द्वारा जारी की गई, जिसमें चेयर वाई20 इंडिया, इंडोनेशिया आयोजन समिति और ब्राजील आयोजन समिति के प्रतिनिधि शामिल थे। ध्वज आधिकारिक रूप से वाई20 इंडिया अध्‍यक्ष द्वारा ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख को सौंपा गया।

वाई20 विज्ञप्ति के रूप में इस शिखर सम्‍मेलन के परिणामों पर शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों द्वारा हस्ताक्षर किए गए, जो पिछले कुछ महीनों के दौरान आयोजित की गई विभिन्न चर्चाओं के समापन का सूचक था। वाई20 के पांच पहचान किए गए विषयों में सामूहिक दृष्टिकोण के प्रमाण ने यह सुनिश्चित किया कि वैश्विक मंच पर उच्च स्तरीय निर्णय निर्माताओं द्वारा युवाजनों की बात को सुना गया है।

4 दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रतिनिधियों ने एक रिवर क्रूज के दौरान सारनाथ, प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाट का दौरा किया। भारत की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत ने विश्‍व के प्रतिनिधियों पर लंबे समय तक प्रभाव डालने वाली छाप होगी। पवित्र शहर वाराणसी की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत; आध्यात्मिकता, साहित्य, कला और संगीत ने जी20 देशों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों को मंत्रमुग्ध किया।

युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के युवा मामले विभाग को युवा20 (वाई20) शिखर सम्मेलन-2023 के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। नई दिल्ली में वाई20 पूर्वावलोकन, गुवाहाटी में स्थापना बैठक, लेह, लद्दाख में वाई20 प्री-समिट, देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में 14 वाई20 परामर्श और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) तथा विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) द्वारा 50-50 विचार-विमर्श सत्रों समेत कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.