Categories: STATE NEWS

G-7 के देश बहुराष्‍ट्रीय कंपनियों पर न्‍यूनतम 15 प्रतिशत कर लगाने का समर्थन करने वाले महत्‍वपूर्ण समझौते पर सहमत हुए

विश्व के वि‍कसि‍त देशों के संगठन जी-7 ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर कम से कम 15 प्रतिशत वैश्विक न्यूनतम कर लगाने के एक ऐतिहासिक समझौते का समर्थन करने का निर्णय लिया है। लंदन में जी-7 के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में यह भी सहमति हुई कि बड़ी कंपनियों को अपने वास्‍तविक ठिकाने के साथ-साथ वहां भी टैक्स देना चाहिए, जहां उनके उत्पादों की बिक्री होती है।

जी-7 के मंत्रियों ने कहा कि वे अलग-अलग देशों के आधार पर कम से कम 15 प्रतिशत वैश्विक न्यूनतम कर लागू कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। समझौते के अनुसार जिन देशों में कंपनियों के उत्पादों की बिक्री होती है, उन देशों को कंपनी के मुनाफे पर कम से कम 20 प्रतिशत कर लेने का अधिकार होगा। बड़ी और अधिक लाभ कमाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर अलग से 10 प्रतिशत कर लगाया जा सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.