Categories: News-Headlines

FY 2022-23 में लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों के साथ भारत का व्‍यापार बढकर 50 अरब डॉलर हो गया: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

FY 2022-23 में लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों के साथ भारत का व्‍यापार बढकर 50 अरब डॉलर हो गया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज नई दिल्‍ली में भारतीय उद्योग परिसंघ तथा लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई- एलएसी सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि व्‍यापार वृद्धि में भारतीय कंपनियों की बडी भूमिका है। डॉ. जयशंकर ने एलएसी देशों में कृषि, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मास्‍युटिकल, विनिर्माण और ऑटो मोबाइल सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए भारतीय कंपनियों की सराहना की।

इन देशों के साथ भारत के व्‍यापार का उल्‍लेख करते हुए डॉ एस. जयशंकर ने कहा कि पिछले वर्ष भारत से ब्राजील को 10 अरब डॉलर, मैक्सिको को पांच अरब डॉलर से अधिक और डोमिनिक गणराज्‍य को 32 करोड 90 लाख डॉलर मूल्‍य का निर्यात किया गया।अपने उद्घाटन संबोधन में विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्ष में भारत और एल.ए.सी देशों के बीच 34 उच्‍च स्‍तरीय यात्राएं हुई हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

8 hours ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

9 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

9 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

9 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.