केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आज दो अलग-अलग मुठभेडों में चार आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने बताया कि शोपियां जिले के इमाम साहब इलाके के तुलरान गांव में कल शाम से चल रही मुठभेड में आज सुबह सुरक्षाबलों ने लश्करे तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि एक आतंकवादी की पहचान गांदरबल के मुख्तार शाह के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में बिहार के एक रेहड़ी वाले वीरेंद्र पासवान की हत्या करने के बाद शोपियां में रह रहा था। मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
इस बीच शोपियां जिले के फीरीपोरा इलाके में आज एक और मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। अंतिम समाचार मिलने तक कार्रवाई जारी थी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की… Read More
हाल के घटनाक्रमों और सीबीएसई के परिणामोत्तर सेवा पोर्टल के संबंध में छात्रों और अभिभावकों… Read More
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक… Read More
भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने की लगातार… Read More
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment