यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट-2020 के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। मंगलवार को लंदन के वेम्बले स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में स्पेन का मुकाबला इटली से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार को इंग्लैंड और डेनमार्क आमने-सामने होंगे।
क्वार्टरफाइनल में कल रोम में इंग्लैंड ने यूक्रेन को 4 गोल से हराया। इंग्लैंड के लिए हैरी केन ने दो गोल किए जबकि हैरी मैगुवेर और जॉर्डन हेन्डरसन ने एक-एक गोल दागा। यूक्रेन की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
उधर, बाकू में डेनमार्क ने चेक गणराज्य पर 2-1 से जीत दर्ज करके अंतिम चार में जगह बनाई। डेनमार्क की ओर से थॉमस डेलाने और कैस्पर डॉलबर्ग ने गोल किए जबकि चेक गणराज्य के लिए पैट्रिक ने एकमात्र गोल दागा।
अन्य क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इटली ने म्यूनिख में बेल्जियम को 2-1 से हराया और सेंट पीटर्सबर्ग में स्पेन ने स्विटजरलैंड पर पेनेल्टी के जरिए 3-1 से जीत दर्ज की। निर्धारित समय में दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर थीं।
इंग्लैंड की टीम 25 वर्ष के बाद पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंची है, जबकि डेनमार्क की टीम ने 1992 के बाद दूसरी बार सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। उसने 1992 में यूरो कप टूर्नामेंट जीता था।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment