Categories: News-Headlines

EPFO ने मई 2023 के दौरान कुल 16.30 लाख सदस्य जोड़े

20 जुलाई, 2023 को जारी ईपीएफओ के अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि ईपीएफओ ने मई, 2023 के महीने में कुल 16.30 लाख सदस्य जोड़े हैं। इस डेटा से यह भी पता चलता है कि 3,673 प्रतिष्ठानों ने इस महीने के दौरान अपना पहला ईसीआर भेजकर अपने कर्मचारियों को ईपीएफओ द्वारा प्रदत्त सामाजिक सुरक्षा कवर प्रदान किया है।

इन आंकड़ों से पता चलता है कि मई, 2023 के दौरान लगभग 8.83 लाख नए सदस्य नामांकित किए गए हैं, जोकि पिछले छह महीनों के दौरान सबसे अधिक हैं। नए शामिल हुए सदस्यों में, 18-25 वर्ष के आयु वर्ग के सदस्य उक्त महीने के दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों का 56.42 प्रतिशत हैं। यह युवाओं के बीच रोजगार के बढ़ते रुझान का संकेत है, जो ज्यादातर पहली बार नौकरी चाहने वाले देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल हो रहे हैं।

लगभग 11.41 लाख सदस्य ईपीएफओ के दायरे से बाहर निकाल गए थे, लेकिन वे इसमें फिर से शामिल हो गए। उन्होंने शायद अपनी नौकरी बदल ली है और ईपीएफओ के तहत आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए हैं और अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपने संचय को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना है, जिससे उनकी सामाजिक सुरक्षा और रक्षा बढ़ गई है।

पेरोल डेटा के लिंग-वार विश्लेषण से पता चलता है कि इस महीने के दौरान जोड़े गए कुल 8.83 लाख नए सदस्यों में से लगभग 2.21 लाख नई महिला सदस्य हैं, जो पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं। साथ ही, जोड़ी गई कुल महिला सदस्यों की संख्या लगभग 3.15 लाख रही।

पेरोल डेटा के राज्य-वार विश्लेषण से पता चलता है कि जोड़े गए कुल सदस्यों के मामले में, शीर्ष 5 राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा और गुजरात हैं। ये जोड़े गए कुल सदस्यों का लगभग 57.85 प्रतिशत हैं, जिससे महीने के दौरान कुल 9.43 लाख सदस्य जुड़े। सभी राज्यों में से, महाराष्ट्र इस महीने के दौरान कुल 19.32 प्रतिशत सदस्य जोड़कर अग्रणी है।

उद्योग-वार डेटा की महीने-दर-महीने तुलना से पता चलता है कि निजी क्षेत्र में बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन उद्योग, गारमेंट्स मेकिंग और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कंपनियों के प्रतिष्ठानों में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है। इसके बाद कपड़ा, वित्तीय प्रतिष्ठान, रबर उत्पाद आदि का स्थान रहा। कुल सदस्यता में से, लगभग 42.04 प्रतिशत वृद्धि विशेषज्ञ सेवाओं (जनशक्ति आपूर्तिकर्ताओं, सामान्य ठेकेदारों, सुरक्षा सेवाओं, विविध गतिविधियों आदि से मिलकर) से हुई है।

उपरोक्त पेरोल डेटा अनंतिम है क्योंकि डेटा जनरेशन एक सतत प्रक्रिया है, क्योंकि कर्मचारी रिकॉर्ड को अपडेट करना भी एक सतत प्रक्रिया है। इसलिए पिछला डेटा हर महीने अपडेट किया जाता है। अप्रैल-2018 के महीने से, ईपीएफओ सितंबर, 2017 के बाद की अवधि को कवर करते हुए पेरोल डेटा जारी कर रहा है। मासिक पेरोल डेटा में, आधार मान्य यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) के माध्यम से पहली बार ईपीएफओ में शामिल होने वाले सदस्यों, ईपीएफओ के कवरेज से बाहर निकलने वाले मौजूदा सदस्यों और बाहर निकलकर फिर से शामिल होने वाले सदस्यों की गिनती उनकी कुल मासिक पेरोल की जानकारी के लिए की जाती है।

Leave a Comment

Recent Posts

Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया बड़ा उलटफेर

Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने… Read More

1 hour ago

Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी

Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल… Read More

2 hours ago

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने लोगों को किया सतर्क

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट,… Read More

2 hours ago

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

22 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.