Categories: News-Headlines

ED ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को हिरासत में लिया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को हिरासत में लिया।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में राज्‍य के मंत्री पार्थ चटर्जी की निकट सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के आवास पर छापे मारकर बीस करोड़ रुपये की नकद राशि जब्‍त की है। तलाशी टीम को बरामद राशि मशीन से गिनने के लिए बैंक कर्मियों की मदद लेनी पड़ी। अर्पिता मुखर्जी के घर से बीस मोबाइल फोन भी बरामद हुए।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बताया कि इस राशि के भर्ती घोटाले से जुड़े होने का संदेह है। जांच एजेंसी ने राज्‍य के शिक्षा मंत्री परेश सी. अधिकारी और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष माणिक भट्टाचार्य और अन्‍य के परिसरों पर भी छापे मारे। इनमें पार्थ चटर्जी के राज्‍य के शिक्षा मंत्री रहने के दौरान उनके विशेष कार्य अधिकारी रह चुके पी.के. बंदोपाध्‍याय और निजी सचिव सुकांत आचार्जी शामिल हैं। इनके पास से आपत्तिजनक दस्‍तावेज रिकॉर्ड, फर्जी कंपनियों का विवरण, इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरण विदेश मुद्रा और सोना भी बरामद किया गया है।

सीबीआई की एक प्राथमिकी के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामला दायर किया था। कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय ने 11वीं कक्षा के सहायक शिक्षकों और प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती से जुड़े कथित घोटाले की जांच का आदेश दिया था।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

5 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

6 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

8 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

9 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

9 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.