बिहार में जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पटना ने राष्ट्रीय जनता दल-आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद से पूछताछ की। लालू प्रसाद और उनकी पुत्री मीसा भारती आज पटना के प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे। दिल्ली के अधिकारियों वाली प्रवर्तन निदेशालय की टीम पटना के क्षेत्रीय कार्यालय में लालू प्रसाद से पूछताछ की। पटना में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के बाहर बडी संख्या में आरजेडी के समर्थक मौजूद थे। यह पहली बार है जब केन्द्रीय एजेंसी ने पटना में इस मामले में लालू प्रसाद को उपस्थित होने का समन भेजा है।
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है। प्रवर्तन निदेशालय इस आरोप पत्र के आधार पर धनशोधन मामले में जांच कर रहा है।
यह घोटाला 2004 से 2009 की अवधि के दौरान हुआ है। इस दौरान लालू प्रसाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन-यूपीए सरकार में रेलवे मंत्री थे। लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्य इस मामले में आरोपी हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment