Categories: News-Headlines

ED ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामले में धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत लगभग नौ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामले में धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत लगभग नौ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। निदेशालय ने कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों में 10 अचल संपत्ति और पांच बैंक खाते शामिल हैं। ये मुख्य षड्यंत्रकारी लोकेश वर्मा सहित अन्‍य आरोपियों के हैं।

एजेंसी ने कहा है कि अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप जैसे धनगेम्स और अन्य सट्टा मटका ऐप मध्य प्रदेश, कर्नाटक और देश के अन्य हिस्सों में आम लोगों को लुभाने के लिए संचालित किए जा रहे थे। ऐप उपयोगकर्ताओं को मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करने और यूपीआई के जरिए धनगेम्स वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करने और सट्टेबाजी में शामिल होने की अनुमति देता है। अवैध धन को फर्जी बैंक खातों के माध्यम से संचालित किया जाता है। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि आरोपियों ने इन सट्टेबाजी गतिविधियों से लगभग 25 करोड़ रुपये कमाए थे। एजेंसी ने मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर और दायर आरोप पत्र के आधार पर जांच शुरू की थी।

Leave a Comment

Recent Posts

हिमंता बिस्वा सरमा असम में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने गए

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा और एनडीए–दोनों के… Read More

1 hour ago

DRDO ने स्क्रैमजेट कंबस्टर के सफल परीक्षण से हाइपरसोनिक मिसाइल विकास में बड़ी सफलता हासिल की

डीआरडीओ की रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) ने अपने सक्रिय रूप से कूल्ड फुल… Read More

6 hours ago

WHO ने हंतावायरस संक्रमण की आशंका वाले एमवी होंडियस क्रूज पर 42 दिन निगरानी के निर्देश दिए

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हंतावायरस संक्रमण की आशंका वाले एमवी होंडियस क्रूज पर सवार सभी… Read More

6 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एन. रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एन. रंगासामी को पुद्दुचेरी का मुख्‍यमंत्री नियुक्‍त किया है। उप-राज्‍यपाल कैलाश… Read More

6 hours ago

केंद्र ने नियमों के प्रकाशन के साथ चार श्रम संहिताएं लागू कीं

केंद्र सरकार ने श्रम संहिता के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इससे केंद्रीय मंत्रालयों,… Read More

6 hours ago

भारतीय रिजर्व बैंक ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और यस बैंक लिमिटेड पर रेगुलेटरी निर्देशों का पालन न करने के लिए जुर्माना लगाया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और यस बैंक लिमिटेड पर रेगुलेटरी… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.