Categories: News-Headlines

DoT को M2M सेवा प्रदाता/WLAN/WPAN कनेक्टिविटी प्रदाता के लिए मिले 100 पंजीकरण

दूरसंचार विभाग (DoT), संचार मंत्रालय ने ऐलान किया है कि उसे आज तक एम2एम सर्विस प्रोवाइडर/ WLAN/WPAN कनेक्टिविटी प्रदाता के लिए 100 पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। एम2एम/ आईओटी संचार से असीमित विस्तार में सक्षम होने के अलावा बेहतर परिचालन दक्षताओं, उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, उपयुक्त एवं स्वतंत्र रूप से फैसला लेना, लागत दक्षता तथा बेहतर आरओआई संभव होगा।

एम2एम/ आईओटी इकोसिस्टम को मजबूती देने और क्षेत्र में व्यापक प्रसार तथा नवाचार को सुविधाजनक बनाने के क्रम में, डीओटी ने एम2एम सेवा प्रदाताओं एवं WLAN/WPAN कनेक्टिविटी प्रदातों के पंजीकरण के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे।

संभावित पंजीकरणकर्ताओं की सहूलियत और कारोबारी सुगमता में मदद करने के लिए, डीओटी ने अपने मौजूदा सरल संचार पोर्टल पर एक बेहद सरल ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से मार्च, 22 में एम2एम सेवा प्रदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की।

यह पंजीकरण एम2एम सेवा प्रदाताओं के लिए अधिकृत दूरसंचार लाइसेंसधारकों से संसाधन हासिल करने, केवाईसी, टेसिएबिलिटी और इनक्रिप्शन जैसे मुद्दों के समाधान की दिशा में बड़ी पहल होगी।

इससे एम2एम सेवा प्रदाताओं को विश्व स्तर पर अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने में भी सहायता मिल सकती है, क्योंकि यह पंजीकरण उन्हें भारत सरकार के साथ एक पंजीकृत इकाई के रूप में मान्यता प्रदान करेगा। इसके अलावा, ऑनलाइन पंजीकरण से एक डेटाबेस तैयार होगा, जिसका उपयोग कनेक्टिविटी प्रदाता बिना लाइसेंस वाले बैंड में प्रभावी स्पेक्ट्रम साझाकरण के प्रबंधन के लिए कर सकते हैं जिससे ज्यादा क्यूओएस हासिल करने में मदद मिल सकती है। इस पंजीकरण से सरकार को एम2एमएसपी द्वारा विकसित किए जा रहे एम2एम/ आईओटी के विभिन्न उपयोग के मामलों के बारे में जानकारी एकत्र करने और देश में एक एम2एम मानक आधारित प्रसार को अपनाने में मदद मिलेगी।

अभी तक पंजीकरण नहीं कराने वाले एम2एम सेवा प्रदाताओं और डब्ल्यूपीएएन/ डब्ल्यूएलएएन कनेक्टिविटी प्रदाताओं से डीओटी के सरल संचार पोर्टल : https://www.saralsanchar.gov.in के माध्यम से अपना पंजीकरण कराने के लिए फिर से अनुरोध किया जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

13 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

14 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

15 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

17 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

17 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.