नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने न्यूयॉर्क से नई दिल्ली की उड़ान में एक यात्री के साथ दुर्व्यवहार को लेकर एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कर्तव्य निर्वहन में असफल रहने पर पायलट का लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द कर दिया गया है और एयर इंडिया की इन- फ्लाइट-सर्विसेज़ के निदेशक पर तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
इससे पहले निदेशालय ने डयूटी पर लापरवाही बरतने पर एयर इंडिया के अकाउंटेबल मैनेजर, पायलट और चालक दल के सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में एक यात्री के साथ दुर्व्यवहार की घटना हुई थी। नियमों के अनुसार संबंधित एयर लाइन की जिम्मेदारी है कि वह अनुसाशनहीन यात्री से संबंधित ऐसी घटना की जानकारी जानकारी विमान उतरने के 12 घंटे के अंदर नागरिक उड्डयन निदेशालय को दे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment