नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने उड़ान के दौरान यात्रियों के अशोभनीय व्यवहार पर विमानन कम्पनियों को दिशानिर्देश जारी किये हैं। परामर्श में सभी एयरलाइनों के संचालन प्रमुखों को सुझाव दिया गया है कि वे अपने पायलटों, केबिन क्रू और पोस्ट होल्डर्स को अभद्र व्यवहार करने वाले यात्रियों से उचित तरीके से निपटने के लिए जागरूक करें। महानिदेशालय ने अपने परामर्श में कहा है कि नागर विमानन नियमों के तहत उदंड यात्रियों से निपटने के लिए एयरलाइन्स द्वारा कार्रवाई करने के प्रावधान हैं।
डीजीसीए ने कहा कि हाल के दिनों में उड़ान के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें पायलट और केबिन क्रू सदस्य उचित कार्रवाई करने में विफल रहे । विमान में धूम्रपान, मादक पेय पदार्थों के सेवन के कारण अशोभनीय व्यवहार, यात्रियों के बीच विवाद और कभी-कभी अनुचित स्पर्श या यौन उत्पीड़न जैसी घटनाएं हुई हैं। महानिदेशालय ने कहा, ऐसी घटनाओं से विमान संचालन की सुरक्षा से समझौता होने की संभावना रहती है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment