साझा विश्वविदयालय प्रवेश परीक्षा स्नातक- CUET-UG 2022 का पहला चरण देशभर के लगभग पांच सौ शहरों में कल से शुरू होगा। भारत से बाहर दस शहरों में भी यह परीक्षा होगी। परीक्षा 15, 16, 19 और 20 जुलाई को होनी है। प्रवेश पत्र 12 जुलाई को सी यू ई टी डॉट समर्थ डॉट ए सी डॉट इन पर जारी किये जा चुके हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी ने कहा है कि सभी परीक्षा केन्द्रों की सी सी टी वी से निगरानी की जायेगी। परीक्षा पारदर्शी ढंग से आयोजित करने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगाये गये हैं। उम्मीदवारों के मास्क बाहर ही उतरवा दिये जायेंगे और परीक्षा केन्द्र में नये मास्क उपलब्ध कराये जायेंगे।
इस वर्ष परीक्षा के लिए लगभग 14 लाख 90 हजार विदयार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से आठ लाख दस हजार विदयार्थी पहले चरण में और छह लाख 80 हजार दूसरे चरण में परीक्षा देंगे। दूसरे चरण की परीक्षा चार से दस अगस्त तक कराई जायेगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment