Categories: News-Headlines

CSIR और Tata MDs कोविड​​​​-19 की जांच को और अधिक सुलभ बनाने के लिए सहयोग करेंगे

भारत के शीर्ष वैज्ञानिक अनुसंधान संगठन वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसन्धान केंद्र (सेंटर फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च – सीएसआईआर) और टाटा समूह के नए स्वास्थ्य देखरेख उद्यम (हेल्थकेयर वेंचर) टाटा एमडी ने दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों (टियर II और III शहरों ) के साथ ही भारत भर में ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोविड-19 की परीक्षण क्षमता को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है। सीएसआईआर और टाटा एमडी आने वाले समय में कोविड-19 सदृश किसी भी महामारी के उभरने पर आवश्यक प्रबंध करने के लिए परीक्षण आवश्यकताओं की इस क्षमता को विकसित कर रहे हैं।

इस पहल के अंतर्गत पूरे भारत में सीएसआईआर की प्रयोगशालाओं के नेटवर्क का उपयोग करके देश भर में छोटे स्थानों में भारत की परीक्षण क्षमता को बढाया जा सकेगा। सीएसआईआर और टाटा एमडी संयुक्त रूप से परीक्षण की क्षमताएं विकसित करेंगे और इसके लिए आरटी-पीसीआर सीआरआई एसपीआर एसएआरएस सीओवी-2 परीक्षण किट का उपयोग किया जाएगा जिसमें CSIR-IGIB की एफईएलयूडीए तकनीक का प्रयोग किया जाता है।

सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ. शेखर सी मंडे ने कहा कि “टीकाकरण के अलावा, तेजी से परीक्षण और एसएआरएस सीओवी-2 (SARS-CoV-2) से संक्रमित व्यक्तियों को अलग रखना (आइसोलेट करना) ही कोविड -19 का मुकाबला करने में सबसे एक अच्छी रणनीति के रूप में सामने आया है। टाटा एमडी के साथ साझेदारी में यह पहल देश भर में फैली कई सीएसआईआर प्रयोगशालाओं में आरटी-पीसीआर सीआरआईएसपीआर परीक्षण का उपयोग करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सीओवीआईडी ​​​​के परीक्षण और स्थानीय स्तर पर इसका पता लगाने की राष्ट्रीय क्षमता को और बढ़ाएगा।

टाटा एमडी अपने स्वामित्व वाली 3-कक्ष डिज़ाइन वाली सचल परीक्षण प्रयोगशाला (मोबाइल टेस्टिंग लैब) की तैनाती भी कर रहा है जो राज्य में परीक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए समग्र रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर कहीं भी कोविड-19 का परीक्षण कर सकती है।

टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक गिरीश कृष्णमूर्ति ने कहा कि हमें विश्वास है कि “सीएसआईआर के प्रयोगशालाओं के नेटवर्क के साथ साझेदारी करके और पूरी तरह से सुसज्जित मोबाइल प्रयोगशालाओं को तैनात करके, हम तेज और मापन योग्य (स्केलेबल) विधियों का उपयोग करके परीक्षण क्षमता को तेजी से बढ़ा सकते हैं। और यह व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित करने और निरंतर आधार पर परीक्षण तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए राज्य और जिला प्रशासन की क्षमता में काफी वृद्धि करेगा।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के दौरान सीएसआईआर की 13 प्रयोगशालाएं आरटी-पीसीआर परीक्षण करने में लगी हुई हैं और सीएसआईआर और टाटा-एमडी के बीच इस साझेदारी का उद्देश्य टाटा-एमडी जांच (चेक) का उपयोग करके देश भर में स्थापित 37 सीएसआईआर प्रयोगशालाओं के विशाल नेटवर्क के माध्यम से-, उत्तर में जम्मू में सीएसआईआर-एनआईआईएसटी से दक्षिण में तिरुवनंतपुरम में सीएसआईआर-एनआईआईएसटी और पश्चिम में CSIR-CSMCRI, भावनगर से उत्तर-पूर्व में सीएसआईआर-एनईआईएसटी जोरहाट तक के क्षेत्र में अगले कुछ महीनों में परीक्षण क्षमता का और अधिक विस्तार करना है।

टाटा एमडी के साथ (लाइव) होने वाली पहली सीएसआईआर प्रयोगशाला सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी), देहरादून, उत्तराखंड में स्थित है। इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए, सीएसआईआर-आईआईपी के निदेशक डॉ अंजन रे ने कहा, ‘हमें खुशी है कि सीएसआईआर-आईआईपी इस पहल को शुरू करने वाली पहली सीएसआईआर प्रयोगशाला है और वर्तमान में परीक्षण क्षमता 800 प्रति दिन परीक्षण की होगी जिसे आवश्यकता पड़ने पर टाटा एमडी ऑटोमेशन समाधान की प्रविधि का उपयोग करके जांच को और बढ़ाया जा सकता है।

टाटा एमडी समग्र रूप से (एंड-टू-एंड) और विश्वसनीय कोविड-19 परीक्षण समाधान प्रदान करता है-

टाटा एमडी चेक एसएआरएस सीओवी-2  (SARS-CoV-2)  परीक्षण : सीएसआईआर-आईजीआईबी की एफईएलयूडीए तकनीक का प्रयोग करके  एक पेपर स्ट्रिप आधारित आरटी-पीसीआर सीआरआई एसपीआर परीक्षण है जिसे भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) ने अनुमोदित किया हुआ है। यह उच्च सटीकता वाला एक तरीका है और इसके लिए थर्मोसायकलर्स जैसी  मानक प्रयोगशाला उपकरणों की आवश्यकता होती है।

टाटा एमडी ऑटोमेटेड टेस्टिंग सॉल्यूशन- टाटा एमडी चेक ऑटोमेटेड टेस्टिंग सॉल्यूशन बिना किसी दोहरी मिलावट (क्रॉस-संदूषण) के अपनी परीक्षण क्षमता को हजारों तक बढ़ा सकता है। इस समाधान को मौजूदा एनएबीएल II अनुमोदित आणविक प्रयोगशाला के साथ-साथ टाटा एमडी मोबाइल परीक्षण प्रयोगशालाओं में भी  स्थापित  किया जा सकता है।

टाटा एमडी मोबाइल टेस्टिंग लैब्स- टाटा एमडी अपने स्वामित्व वाली तीन कक्षों की डिज़ाइन सचल परीक्षण प्रयोगशाला भी तैनात कर रहा है जिसे  लोव और यूनाइटेड वे के साथ साझेदारी में निर्मित करने के बाद  षन्मुख एमआईटी ने तैयार किया है। यह समग्र प्रयोगशाला राज्य में परीक्षण क्षमता बढाने के लिए किसी भी स्थान पर  ऑन-साइट कोविड-19 से जुडी गतिविधियों का संचालन कर सकती है।

टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड (टाटा एमडी) के बारे में जानकारी इस प्रकार है :

टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड (टाटा एमडी), टाटा समूह का नया पूर्ण स्वामित्व वाला एक ऐसा  स्वास्थ्य सेवा उद्यम है जिसका उद्देश्य  उपभोक्ताओं के लिए स्वास्थ्य सेवा को अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए एक अग्रणी, रोगी-केंद्रित नैदानिक ​​समाधान प्रदान करना है।

टाटा एमडी के उत्पाद और समाधान  आने वाले समय में तेजी से विकसित होने वाली स्वास्थ्य सेवा अर्थव्यवस्था के विभिन्न उन पहलुओं को शामिल करेंगे  जिनमें सीआरआईएसपीआर-आधारित अभिनव निदान, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के लिए एकीकृत ‘कनेक्टेड केयर’ समाधान भी  शामिल हैं।

2020 की वैश्विक महामारी के दौरान शुरू (लॉन्च) किए गए, टाटा एमडी ने दुनिया के पहले व्यावसायिक रूप से उपलब्ध सीआरआईएसपीआर सीएएस-9 आधारित कोविड-19 परीक्षण, टाटा एमडी चेक को विकसित करके बाजार में उतारा  है और जिसके लिए  एक भारत के एक प्रमुख जैव अनुसन्धान संस्थान की सीएसआईआर-आईजीआईबी की एफईएलयूडीए तकनीक का प्रयोग किया जाता है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

2 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

6 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.