Categories: News-Headlines

CPGRAMS पर केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के प्रदर्शन पर DARPG ने सितंबर, 2023 महीने के लिए 17वीं रिपोर्ट जारी की

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने सितंबर, 2023 के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) मासिक रिपोर्ट जारी की, जो सार्वजनिक शिकायतों के प्रकार और श्रेणियों और निपटारे की प्रकृति का विस्तृत विश्लेषण प्रदान करती है। यह डीएआरपीजी द्वारा प्रकाशित केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों पर 17वीं रिपोर्ट है।

सितंबर, 2023 की प्रगति केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा निपटाई गई 1,06,810 शिकायतों को दर्शाती है। वर्ष 2023 में जनवरी से सितंबर तक केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में औसत शिकायत निपटान समय 19 दिन है। ये रिपोर्टें 10-चरणीय सीपीजीआरएएमएस सुधार प्रक्रिया का हिस्सा हैं, जिसे निपटारे की गुणवत्ता में सुधार और समय सीमा को कम करने के लिए डीएआरपीजी द्वारा अपनाया गया था।

सितंबर, 2023 में, बीएसएनएल कॉल सेंटर ने 87,520 नागरिकों से फीडबैक एकत्र किया। इनमें से लगभग ~39 प्रतिशत नागरिकों ने अपनी-अपनी शिकायतों के समाधान पर संतुष्टि व्यक्त की।

माननीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 29 सितंबर, 2023 को आईआईटी-कानपुर द्वारा तैयार आईजीएमएस 2.0 और ट्री डैशबोर्ड पोर्टल में स्वचालित विश्लेषण की शुरूआत की। इंटेलिजेंट शिकायत निगरानी प्रणाली (आईजीएमएस) 2.0 डैशबोर्ड को आईआईटी कानपुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताओं के साथ सीपीजीआरएएमएस को अपग्रेड करने के लिए डीएआरपीजी के साथ एक समझौता ज्ञापन के बाद लागू किया है। डैशबोर्ड दर्ज की गई और निपटाई गई शिकायतों, राज्य-वार और जिला-वार दर्ज की गई शिकायतों और मंत्रालय-वार डेटा का त्वरित सारणीबद्ध विश्लेषण प्रदान करता है। इसके अलावा, डैशबोर्ड अधिकारियों को शिकायत के मूल कारण की पहचान करने में भी मदद करेगा।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि डीएआरपीजी ने 29 सितंबर, 2023 को भारत जीपीटी टीम के साथ एक गैर-प्रकटीकरण समझौते (एनडीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतजीपीटी का भारतीय संदर्भ डेटा का एक पूल बनाने का दृष्टिकोण है जो प्रत्येक भारतीय को एप्लिकेशन विकसित करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। एनडीए के तत्वावधान में, डीएआरपीजी भारत जीपीटी के साथ डेटा साझा करेगा जो सीपीजीआरएएमएस के लिए एक प्रदर्शन योग्य बड़े भाषा मॉडल का निर्माण करेगा।

केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के लिए सितंबर, 2023 के लिए डीएआरपीजी की मासिक सीपीजीआरएएमएस रिपोर्ट की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

पीजी मामले:

सितंबर, 2023 में, सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर 109098 पीजी मामले प्राप्त हुए, 106810 पीजी मामलों का निपटारा किया गया और 30 सितंबर, 2023 तक 66835 पीजी मामले लंबित थे।

केंद्रीय सचिवालय में लंबित मामले अगस्त, 2023 के अंत में 63461 पीजी मामलों से बढ़कर सितंबर, 2023 के अंत में 66835 पीजी मामले हो गए हैं।

पीजी अपील:

सितम्बर, 2023 में 20868 अपीलें प्राप्त हुईं और 19640 अपीलों का निपटारा किया गया। केंद्रीय सचिवालय में सितंबर, 2023 के अंत तक 24258 पीजी अपीलें लंबित हैं

केंद्रीय सचिवालय में लंबित अपीलों की संख्या अगस्त, 2023 के अंत में 23030 अपीलों से बढ़कर सितंबर, 2023 के अंत में 24258 अपीलें हो गई हैं।

3. शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक (जीआरएआई) – अगस्त, 2023

कृषि और किसान कल्याण विभाग और गृह मंत्रालय का सितंबर, 2023 के लिए समूह ए के शिकायत निवारण आकलन और सूचकांक में शीर्ष प्रदर्शन रहा।

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और नीति आयोग का सितंबर, 2023 के लिए ग्रुप बी के अंतर्गत शिकायत निवारण आकलन और सूचकांक में शीर्ष प्रदर्शन रहा।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

8 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

11 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

12 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.