Business

केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने अनुपालन सूचना पोर्टल (सीआईपी) का शुभारंभ किया

केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने लगभग 12,000 सीमा- शुल्क टैरिफ मदों के लिए सीमा – शुल्क की सभी प्रक्रियाओं और नियामक अनुपालन से जुड़ी जानकारी तक निःशुल्क पहुंच प्रदान करने के लिए आज यहां www.cip.icegate.gov.in/CIP पर भारतीय सीमा- शुल्क से संबंधित अनुपालन सूचना पोर्टल (सीआईपी) का शुभारंभ किया।

सीआईपी, आयात और निर्यात में संलग्न हमारे व्यापार – जगत के साथ-साथ किसी भी इच्छुक व्यक्ति को सीमा शुल्क और सहयोगी सरकारी एजेंसियों (एफएसएसएआई, एक्यूआईएस, पीक्यूआईएस, ड्रग कंट्रोलर इत्यादि) से जुड़ी कानूनी और प्रक्रियात्मक जरूरतों के बारे में जानकारी प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने में सहूलियत प्रदान करने वाला सीबीआईसी द्वारा विकसित एक अन्य उपकरण है। यह पोर्टल एक क्लिक पर सीमा शुल्क टैरिफ के तहत शामिल सभी वस्तुओं के आयात और निर्यात से संबंधित सभी जरूरतों के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेगा ताकि सीमा पार व्यापार करने में आसानी हो।

सीआईपी का उपयोग करने के क्रम में, आयात के साथ – साथ निर्यात के लिए भी चरण-दर-चरण प्रक्रियाओं, नियामक अनुपालन संबंधी जरूरतों जैसे कि लाइसेंस, प्रमाण-पत्र, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई भी व्यक्ति या तो सीमा शुल्क टैरिफ हेडिंग (सीटीएच) या फिर संबद्ध माल का विवरण दर्ज कर सकता है। इसमें डाक और कूरियर के जरिए आयात और निर्यात, नमूनों का आयात, सामानों का पुन: आयात एवं पुन: निर्यात, निर्यातकों एवं परियोजनागत आयातों के लिए सेल्फ-सीलिंग की सुविधा शामिल हैं।

इस सुविधा की एक अन्य विशेषता यह है कि यह पूरे भारत में सीमा शुल्क विभाग के बंदरगाहों, हवाई अड्डों, भूमि सीमा शुल्क स्टेशनों आदि का नक्शा प्रदान करती है। इसमें नियामक निकायों और उनकी वेबसाइटों के पते भी शामिल हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

14 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

15 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

17 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

18 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

19 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.