Categories: News-Headlines

CDSCO और राज्य औषधि नियंत्रण प्रशासन ने औषधि निर्माण इकाइयों का संयुक्त निरीक्षण शुरू किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के निर्देशों के तहत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने जोखिम आधारित दृष्टिकोण के अनुसार, राज्य औषधि नियंत्रण प्रशासन के साथ साथ चिन्हित औषधि निर्माण इकाइयों की संयुक्त जांच का संचालन आरंभ कर दिया है।

संयुक्त जांच का संचालन मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुरुप देश भर में किया जा रहा है। निरीक्षण, रिपोर्टिंग और उसके बाद की कार्रवाई की प्रक्रिया की निगरानी करने के लिए तथा औषधि एवं कॉस्मेटिक अधिनियम, 1940 और उसके तहत आने वाले नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सीडीएससीओ (मुख्यालय) में दो संयुक्त औषधि नियंत्रकों की एक समिति गठित की गई है। यह देश में निर्मित्त औषधियों के संबंध में गुणवत्ता अनुपालन का उच्च मानक सुनिश्चित करेगा।

निरीक्षण आरंभ किए जाने से पूर्व निर्माण इकाइयों, जिनकी पहचान गैर मानक गुणवत्ता (एनएसक्यू)/मिलावटी/नकली दवाओं के विनिर्माण के जोखिम के रूप में की गई है, की राष्ट्रव्यापी जांच के लिए एक कार्ययोजना बनाई गई थी।

औषधि विनियमन का उद्देश्य देश में उपलब्ध दवाओं की सुरक्षा, प्रभावशीलता तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। औषधि नियंत्रण प्रशासन को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि निर्माण इकाइयां औषधि एवं कॉस्मेटिक अधिनियम, 1940 और उसके तहत आने वाले नियमों, विशेष रूप से अच्छी निर्माण पद्धतियों (जीएमपी) की अपेक्षाओं का अनुपालन करती हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

16 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

16 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.