भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कल प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31(1) के तहत हेनेकेन इंटरनेशनल बी.वी. (“एचआईबीवी”) द्वारा यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड(“यूबीएल”) में अतिरिक्त इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।
प्रस्तावित लेनदेन एचआईबीवी द्वारा यूबीएल में अधिकतम लगभग 16.40 प्रतिशत शेयरधारिता तक अतिरिक्त इक्विटी हिस्सेदारी के संभावित अधिग्रहण से संबंधित है।
एचआईबीवी एक निवेश होल्डिंग कंपनी है और स्वयं कोई भी व्यावसायिक गतिविधि नहीं करती है। यह उन सभी गैर-डच कंपनियों के लिए प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष शेयरधारक है, जो हेनकेन समूह का हिस्सा हैं। हेनकेन समूहकंपनियों का एक अंतर्राष्ट्रीय समूह है, जो बीयर, गैर-अल्कोहलिक बीयर, साइडर और साइडर-आधारित पेय और अन्य पेय पदार्थों के उत्पादन, निर्माण, पैकेजिंग, वितरण, विपणन और बिक्री का कारोबार करती हैं।
यूबीएल कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत निगमित एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है और मुख्य रूप से भारत में बीयर के निर्माण, बिक्री और वितरण का कारोबार करती है। यूबीएल के शेयर बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड में सूचीबद्ध हैं।
सीसीआई का विस्तृत आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment