Categories: News-Headlines

CCI ने सेंटेला मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा क्वालिटी केयर इंडिया लिमिटेड में कुल इक्विटी शेयरधारिता की लगभग 24.16 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सेंटेला मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा क्वालिटी केयर इंडिया लिमिटेड में कुल इक्विटी शेयरधारिता की लगभग 24.16 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन सेंटेला मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा क्वालिटी केयर इंडिया लिमिटेड (क्यूसीआईएल) में कुल इक्विटी शेयरधारिता की लगभग 24.16 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण से संबंधित है।

अधिग्रहणकर्ता: सेंटेला मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड मॉरीशस में नयी निगमित विशेष प्रयोजन निवेश कंपनी है और वर्तमान में इसका भारत में कोई संचालन नहीं है। अधिग्रहणकर्ता का मुख्य स्वामित्व और नियंत्रण एक इकाई द्वारा किया जाता है, जिसे टीपीजी इंक (टीपीजी) के सहयोगियों द्वारा सलाह दी जाती है तथा जिसकी अंतिम होल्डिंग कंपनी टीपीजी समूह है। अपनी सहायक कंपनियों और सहयोगियों सहित टीपीजी को एक साथ ‘टीपीजी समूह’ के रूप में संदर्भित किया गया है।

टीपीजी समूह वित्तीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता, यात्रा, मीडिया, रियल एस्टेट और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों पर प्राथमिक ध्यान देने के साथ अपने विभिन्न निवेशों के माध्यम से भारत में अपना कार्य संचालित करती है।

लक्ष्य: क्यूसीआईएल एक गैर-सूचीबद्ध सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी है, जिसका पंजीकृत कार्यालय हैदराबाद में है। क्यूसीआईएल भारत में एक बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है। यह भारत के विभिन्न शहरों में केयर हॉस्पिटल्स ब्रांड नाम के तहत बहु-विशेषज्ञता वाले अस्पतालों का एक नेटवर्क संचालित करती है। केयर हॉस्पिटल्स के पास भारत के 6 राज्यों के 7 शहरों में 17 स्वास्थ्य सुविधाएं (16 अस्पताल और 1 क्लिनिक) हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

40 minutes ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

1 hour ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

3 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

5 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.