Categories: News-Headlines

CCI ने श्रीराम ओनरशिप ट्रस्ट द्वारा श्रीराम इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने श्रीराम ओनरशिप ट्रस्ट द्वारा श्रीराम इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की कुछ शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन श्रीराम ओनरशिप ट्रस्ट (एसओटी) द्वारा क्रमशः एपीआरएन एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (एपीआरएन) और पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (पीईएल) द्वारा धारित श्रीराम इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (एसआईएचएल) की 9.44 प्रतिशत और 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण से संबंधित है। इस प्रकार, एससीपीएल और एसओटी द्वारा एसआईएचएल में हिस्सेदारी बढ़कर शत-प्रतिशत हो जाएगी।

एसआईएचएल एक अपंजीकृत कोर निवेश कंपनी है जिसकी स्टैंडअलोन परिसंपत्ति का आकार 3,976 करोड़ रुपये और 31 मार्च 2023 तक कारोबार 1,881 करोड़ रुपये का है। एसआईएचएल के पास विभिन्न कंपनियों में निवेश के अलावा अपना कोई व्यवसाय नहीं है। उसके द्वारा निवेश की जाने वाली कंपनियों में से अधिकांश एसआईएचएल की 100 शत-प्रतिशत सहायक कंपनियां हैं। एसओटी और एससीपीएल के पास पहले से ही एसआईएचएल की 70.56 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

श्रीराम समूह पीईएल और एपीआरएन से हिस्सेदारी हासिल करके एसआईएचएल और इसके वित्तीय सेवा के व्यवसाय में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है। इन दोनों शेयरधारकों ने, अल्पांश शेयरधारक होने के नाते, बाहर निकलने के पक्ष में अपनी रुचि व्यक्त की। एसओटी ने, एसआईएचएल का मौजूदा शेयरधारक होने के नाते, उपरोक्त दो शेयरधारकों से हिस्सेदारी हासिल करने का प्रस्ताव किया।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

11 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

11 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

13 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.