केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कल से शुरू हो रही दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं को देखते हुए स्कूलों, अभिभावकों और छात्रों के लिए सलाह जारी की गई है। अपने परामर्श में बोर्ड ने कहा कि चूंकि परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होती है, इसलिए सभी छात्रों को सुबह 10.00 बजे या उससे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
दिल्ली में मौजूदा परिस्थितियों के कारण, यातायात संबंधी समस्याएं हो सकती हैं जिसके कारण छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में देरी हो सकती है। बोर्ड ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने घरों से जल्दी निकलें ताकि वे सीबीएसई द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार समय पर पहुंच सकें। छात्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए मेट्रो सेवाओं का उपयोग भी कर सकते हैं, जो सुचारू रूप से चल रही हैं।
इसके अलावा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पूरे भारत और अन्य देशों में सीबीएसई की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को भी सलाह दी है कि वे स्थानीय परिस्थितियों, यातायात और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुबह 10 बजे या उससे पहले परीक्षा केंद्र तक पहुंचे। बोर्ड ने कहा है कि केवल उन्ही छात्रों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जो सुबह 10 बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लेंगे। इसके बाद किसी भी छात्र को अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस साल भारत और विदेश के 26 देशों से 39 लाख से अधिक छात्र परीक्षा देंगे और दिल्ली में 877 परीक्षा केंद्रों पर 5 लाख 80 हजार 192 छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment