प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। अल फलाह समूह के परिसरों की तलाशी के दौरान मिले साक्ष्यों की विस्तृत जाँच और विश्लेषण के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। निदेशालय ने कल दिल्ली में अल फलाह विश्वविद्यालय के परिसरों और अल फलाह समूह से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों के आवासीय परिसरों सहित 19 स्थानों पर तलाशी ली। एजेंसी ने कहा कि साक्ष्यों से पता चलता है कि ट्रस्ट ने करोड़ों रुपये पारिवारिक स्वामित्व वाली संस्थाओं में…
Read MoreCategory: News-Headlines
केंद्र सरकार ने विस्कोस स्टेपल फाइबर (वीएसएफ) के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) की आवश्यकता को तत्काल प्रभाव से रद्द किया
केंद्र सरकार ने कपड़ा उद्योग में कच्चे माल की उपलब्धता बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) और प्रमुख उद्योग हितधारकों से परामर्श के बाद, विस्कोस स्टेपल फाइबर (वीएसएफ) पर लागू गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह निर्णय आपूर्ति बाधाओं और बढ़ती लागत को लेकर उद्योग द्वारा लगातार उठाई जा रही चिंताओं के प्रति एक त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई है। साथ ही, यह वस्त्र निर्माताओं, निर्यातकों और सूक्ष्म, लघु…
Read MoreVMMC-सफदरजंग अस्पताल और CCRAS-CARI ने इंटीग्रेटेड मेनोपॉज केयर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
महिलाओं के लिए इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) और सफदरजंग हॉस्पिटल ने आज आयुष मंत्रालय के सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (सीसीआरएएस) के तहत सेंट्रल आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएआरआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य मेनोपॉज केयर को बेहतर बनाने पर केंद्रित वैज्ञानिक, साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद अनुसंधान को आगे बढ़ाना है। मेनोपॉज से गुजर रही महिलाओं को आम तौर पर हॉट फ्लश, अनिद्रा, थकान, वजाइनल ड्राइनेस, मूड में उतार-चढ़ाव,…
Read Moreकेंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने IITF, नई दिल्ली में विशेष हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं बिक्री का उद्घाटन किया
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में “विशेष हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं बिक्री” का उद्घाटन किया । उद्घाटन वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। वस्त्र मंडप का उद्घाटन करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि विश्व में हथकरघा उत्पादों की माँग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह 15 दिवसीय व्यापार मेला हमारे कारीगरों के लिए सार्थक आर्थिक अवसर लेकर आएगा जिससे उनकी आजीविका में…
Read More