STATE NEWS

मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेना ने “ऑपरेशन वर्षा 21” शुरू किया

मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बाढ़ आ गई है, जिससे ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया और भिंड जिलों के कई गाँव प्रभावित हुए हैं। क्षेत्र की प्रमुख नदियों में आई बाढ़ ने कई इलाकों को जलमग्न कर दिया और इन क्षेत्रों को जोड़ने वाले प्रमुख सड़क संपर्क और पुल बह गए। स्थानीय प्रशासन ने मध्य प्रदेश में बचाव अभियान चलाने और बाढ़ में फंसे लोगों और पशुओं की जान बचाने के लिए सेना की मदद मांगी।

नागरिक प्रशासन से अनुरोध मिलने के बाद सेना ने तेजी से “ऑपरेशन वर्षा 21” शुरू किया। 03 अगस्त 2021 को ग्वालियर, झांसी और सौगौर में स्थित सुदर्शन चक्र कोर के सैन्य फॉर्मेशन्स से बाढ़ राहत कार्यों के लिए लगभग 80 कर्मियों और विशेष उपकरणों से युक्त सेना के चार कॉलम तैनात किए गए थे जो दो घंटे के भीतर ग्वालियर के श्योपुर, शिवपुरी, दतिया और भितरवार के प्रभावित इलाकों में पहुंचे। बाढ़ राहत टुकड़ियों ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का प्रारंभिक आकलन करने के बाद रात में अभियान शुरू किया और अंतिम प्रभावित गांव तक पहुंचने में सफल रहे। प्रयासों के परिणामस्वरूप 4 अगस्त 2021 की सुबह तक 150 कर्मियों, अन्य 250 व्यक्तियों और साथ ही गरीब किसानों के पशुधन को बचाया गया। भिंड जिले में सिंध नदी में जल स्तर में वृद्धि से 04 और 05 अगस्त को नए क्षेत्र जलमग्न हो गए, जिसमें सेना के अतिरिक्त कॉलम तैनात किए गए। वर्तमान में इस क्षेत्र में इंजीनियर टास्क फोर्स सहित नौ कॉलम तैनात हैं। 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा, आर्मी मेडिकल कोर के डॉक्टर और पैरामेडिक स्टाफ भी बीमार और घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहे हैं। नागरिक प्रशासन के सहयोग से राहत कार्य जारी है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.