भारत ने 27 अन्य देशों और यूरोपीय संघ के साथ ब्रिटेन में एक बैठक में विश्व के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुरक्षा समझौता किया है। इस समझौते में संकल्प लिया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित जोखिमों के आकलन का काम मिलकर किया जाएगा। दो दिवसीय ए.आई. सेफ्टी समिट-2023 कल ब्लैचले पार्क में ब्रिटेन के द्वितीय विश्व युद्ध कोड ब्रेकिंग सेंटर में शुरू हुआ। ब्रिटेन सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि इस समझौते को ब्लैचले घोषणा के नाम से जाना जाएगा।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि यह घोषणा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो यह दर्शाती है कि विश्व की महानतम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शक्तियां प्रौद्योगिकी के जोखिमों को समझने के पीछे शीघ्रता पर सहमत हैं, जो हमारे बच्चों और उनकी भावी पीढ़ियों के दीर्घकालिक भविष्य को सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होंगी।
विश्व के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर पहले वैश्विक समिट को संबोधित करते हुए केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को स्पष्टता, सुरक्षा, और विश्वास से देखता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment