इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारत को दस खरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगी। रोबोटिक्स पर राष्ट्रीय रणनीति विषय पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य में एक प्रमुख भूमिका निभाना चाहता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रोबोटिक नीति का मसौदा सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी किया गया है। राजीव चन्द्रशेखर ने कहा कि इससे स्टार्टअप और उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र का भी विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एआई संचालित समाधान विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है इससे भारत को लाभ होगा और लोगों के जीवन में परिवर्तन आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार, सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के माध्यम से एआई चिप्स को बढ़ावा देगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment