Categories: News-Headlines

AI को बढ़ावा देने के लिए UAE ने फॉल्कन फाउंडेशन की शुरुआत की

मुक्त स्रोत कृत्रिम बुद्धिमत्ता को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त अरब अमीरात ने फॉल्कन फाउंडेशन की शुरुआत की है। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो जेनेरेटिव एआई मॉडल को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। अबूधाबी की उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान परिषद के नेतृत्व में तीस करोड़ डॉलर की इस पहल का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास को लोकतांत्रिक बनाना और तकनीकी विकास में तेज़ी लाना है।

फॉल्कन फाउंडेशन, टीआईआई के घरेलू कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल को बढ़ावा देगा, हितधारकों, शिक्षाविदों, उद्योगपतियों, के योगदान और उनका लाभ सुनिश्चित कराने के लिए एक खुले तंत्र का निर्माण करेगा। पारदर्शिता और ज्ञान का आदान-प्रदान महत्वपूर्ण कारक हैं, इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जानकार और उद्योगपति महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह फाउंडेशन सिर्फ संयुक्त अरब अमीरात के लिए नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य जिम्मेदार मुक्त स्रोत कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करने वाले सभी लोगों को लाभ पहुंचाना है।

फॉल्कन फाउंडेशन का शुभारंभ, विश्व सरकार शिखर सम्मेलन, 2024 में हुआ। यह पारदर्शी शासन मॉडल को स्थापित करने और ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने के लिए हितधारकों के सहयोग में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का लगातार विकास हो रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.