Categories: Auto News

AC टेम्परेचर 20-28°C पर सेट करने का नियम अभी नहीं:सरकार ने कहा- 2050 के बाद यह संभव; पहले पावर मिनिस्टर बोले थे- जल्द नियम लागू होगा

एयर कंडीशनर (AC) का टेम्परेचर 20 से 28 डिग्री के बीच ही सेट करने का नियम अभी लागू नहीं होगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में इंडिया क्लाइमेट समिट में यह जानकारी दी। भूपेंद्र यादव ने कहा- सरकार AC टेम्परेचर निर्धारित करने का नियम फिलहाल नहीं लाएगी। यह बदलाव धीरे-धीरे और समय के साथ किया जाएगा। 2050 के बाद ही यह संभव हो सकता है। इससे पहले 11 जून को पावर मिनिस्टर मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा था- जल्द ही AC को 20 से 28 डिग्री सेल्सियस की तय सीमा में ही चलाना अनिवार्य किया जाएगा। खट्टर बोले थे- AC टेम्परेचर सेट करने से बिजली डिमांड कम होगी
मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा था- AC बनाने वाली कंपनियों के लिए नया नियम कूलिंग को और बेहतर बनाएगा। इससे गर्मियां बढ़ने पर बिजली की डिमांड और बिलों में होने वाली बढ़ोतरी को कम करने में मदद मिलेगी। जैसे ही नए नियम लागू होंगे, ये नियम हर सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले एयर-कंडीशनर पर लागू होगा- चाहे वो घरों में हो या कॉमर्शियल जगहों जैसे ऑफिस, मॉल, होटल और सिनेमाघरों में, जहां अक्सर AC को सबसे लोएस्ट सेटिंग पर चलाया जाता है। अब 8 सवालों के जवाब से जानिए, सरकार नियम क्यों ला रही… सवाल 1: सरकार ने ये नियम क्यों बनाया? जवाब: गर्मियां बढ़ने के साथ बिजली की डिमांड बहुत बढ़ रही है। इस साल जून में एक दिन में बिजली की मांग 241 गीगावाट तक पहुंच गई, जो इस साल की सबसे ज्यादा थी। सरकार का अनुमान है कि पीक डिमांड 270 गीगावाट तक जा सकती है। AC की वजह से बिजली की खपत बहुत ज्यादा होती है, खासकर जब लोग इसे 16-18 डिग्री पर चलाते हैं। नए नियम से बिजली बचाने और पावर ग्रिड पर दबाव कम करने की कोशिश है। साथ ही, इससे लोगों के बिजली बिल भी कम होंगे और पर्यावरण को भी फायदा होगा। हर 1 डिग्री तापमान बढ़ाने पर 6% तक बिजली की बचत होती है। सवाल 2: इस नियम से क्या फायदे होंगे ? जवाब: इस नियम के कई फायदे बताए जा रहे हैं: सवाल 3: ये नियम कब लागू होगा? जवाब: अभी इस नियम को लागू करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा है कि इसे “जल्द ही” लागू किया जाएगा। सरकार AC बनाने वाली कंपनियों के साथ मिलकर तापमान के स्टैंडर्ड तय कर रही है। जैसे ही नियम नोटिफाई होंगे, सभी नए AC इस रेंज में बनाए जाएंगे। सवाल 4: क्या ये नियम पुराने AC पर भी लागू होगा? जवाब: अभी ये साफ नहीं है कि पुराने AC पर ये नियम लागू होगा या नहीं। लेकिन, नए नियम के तहत भविष्य में बनने वाले AC में टेक्नोलॉजी ऐसी होगी कि वो 20 डिग्री से नीचे कूलिंग न कर पाएं। पुराने AC वालों को शायद सॉफ्टवेयर अपडेट या टेक्निकल बदलाव करने पड़ें, लेकिन इसकी पुष्टि अभी बाकी है। सवाल 5: क्या ये नियम गाड़ियों के AC पर भी लागू होगा? जवाब: हां, ये नियम गाड़ियों में लगे AC पर भी लागू होगा। यानी, कारों और दूसरी गाड़ियों में भी AC को 20 डिग्री से नीचे सेट नहीं किया जा सकेगा। इसका मकसद गाड़ियों में बिजली या फ्यूल की खपत को कम करना है। सवाल 6: इंडस्ट्री और लोग क्या कह रहे हैं? जवाब: इस नियम को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया है। कुछ लोग इसे बिजली बचाने और पर्यावरण के लिए अच्छा कदम मान रहे हैं। लेकिन, कुछ का कहना है कि गर्मियों में 20 डिग्री की सीमा काफी नहीं होगी, खासकर उत्तर भारत में जहां तापमान 45 डिग्री के पार तक जाता है। AC बनाने वाली कंपनियां, जैसे डैकिन, LG, और वोल्टास, सरकार के साथ मिलकर इस नियम को लागू करने की तैयारी कर रही हैं। SIAM यानी, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने भी कहा है कि वो गाड़ियों के AC के लिए स्टैंडर्ड्स पर काम कर रहे हैं। सवाल 7: दुनिया के बाकी देशों में क्या हो रहा है? जवाब: इटली, जापान जैसे देशों में भी पब्लिक बिल्डिंग्स के लिए AC को मिनिमम 23°C पर रखने का नियम है। अधिकतम तापमान को 27°C से ज्यादा बढ़ने पर पाबंदी है। सवाल 8: अभी का नियम क्या है? वर्तमान में कोई सरकारी नियम AC को किसी खास तापमान (जैसे 20 डिग्री या उससे ऊपर) पर सेट करने की पाबंदी नहीं लगाता। आप अपने AC को अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी तापमान पर सेट कर सकते हैं, जैसे 16, 18, या 24 डिग्री। सरकार और ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी यानी BEE की ओर से सुझाव दिया गया है कि AC को 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाया जाए, क्योंकि ये बिजली बचाने और पर्यावरण के लिए अच्छा है। लेकिन, ये सिर्फ सलाह है, कोई कानूनी बाध्यता नहीं। ———————– यूटिलिटी से जुड़ी ये खबर पढ़ें… वेटिंग टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, 24-घंटे पहले पता चलेगा: अभी 4 घंटे पहले चार्ट बनने पर पता चलता है; देशभर में जल्द लागू होगा नियम भारतीय रेलवे ने वेटिंग लिस्ट वाले पैसेंजर्स के लिए नए नियम लेकर आई है। अब यात्रियों को सीट कन्फर्म हुई या नहीं इसकी जानकारी ट्रेन निकलने के एक दिन पहले पता चल जाएगी। रेलवे ने अब चार्ट बनाने का समय ट्रेन के चलने से 24 घंटे पहले कर दिया है। अभी सिर्फ 4 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट बनाया जाता था। ऐसे में वेटिंग टिकट वालों को आखिरी वक्त तक कंफर्मेशन का इंतजार करना पड़ता था। पूरी खबर पढ़ें

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

13 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

14 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

16 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

17 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

17 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.