मुंबई में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने कल नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) के कारोबार से जुड़े अपराधी अब्दुल कादिर को दोषी ठहराया और उसे सात साल के कठोर कारावास और 1000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। मूल रूप से यह मामला अक्टूबर 2018 में ठाणे जिले के भिवंडी तालुक पुलिस थाने दर्ज किया गया था।
इस मामले के पांच आरोपियों- रेहान अब्बास शेख, शफहद मुख्तार अंसारी, अनीस इकलाक शेख, किशोर नामदेव फुलर और रोहित नागेंद्र सिंह के कब्जे से लगभग 4.5 लाख रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की गई थी।
यह सभी मुंबई के निवासी हैं। एनआईए ने चार दिसम्बर, 2018 को मामला फिर से दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच में चार और लोगों- समीर मंडल, साबिर अली, अब्दुल कादिर और मोहम्मद शादाब खान की भूमिका सामने आई। एनआईए ने जनवरी 2019 में आरोप पत्र दायर किया और बाद में, सितंबर 2019 और इस साल अप्रैल में पूरक आरोप पत्र दायर किए।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment