पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने वाले टीआरएफ को अमरीका द्वारा वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने का समाचार जनसत्ता, दैनिक भास्कर, दैनिक ट्रिब्यून, राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है। दैनिक जागरण ने इसे लश्करे तैयबा का मुखौटा संगठन बताते हुए लिखा है- भारत ने कहा- समय से उठाया गया कदम। नवभारत टाइम्स की सुर्खी है- विदेश मंत्री जयशंकर बोले – यह आतंक पर आपसी सहयोग का सबूत।
शराब घोटाले में छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पंजाब केसरी और अमर उजाला की पहली खबर है।
बिहार, पश्चिम बंगाल को योजनाओं की सौगात और मोतिहारी में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा की खबरें अखबारों में छाई हुई हैं। हिन्दुस्तान लिखता है- मोदी बोले- घुसपैठियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। देशबंधु ने प्रधानमंत्री मोदी का वक्तव्य दिया है- पुणे की तरह बनेगा पटना, गुरूग्राम जैसा गयाजी।
राजस्थान पत्रिका ने भारतीय मानक ब्यूरो का आदेश दिया है- नौ कैरेट सोना भी होगा खरा। हॉल मार्किंग होगी अनिवार्य। सोने की घडियों और पैन पर हॉल मार्किंग अनिवार्य नहीं होगी। दैनिक भास्कर ने केरल के कन्नूर में रीडिंग थियेटर के बारे में लिखा है-यहां किताबें सिर्फ पढी नही जाती बल्कि उसे अभिनय के माध्यम से जीवंत भी किया जाता है।
राजस्थान पत्रिका ने महाराष्ट्र में सांगली जिले के इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किए जाने का समाचार पहले पन्ने पर दिया है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment