IPL- कोलकाता ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:अभिषेक ने लगातार दो चौके लगाए; 3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर-26/0

IPL 2026 का आखिरी लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। अजिंक्य रहाणे ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में कुलदीप यादव और आकिब नबी की वापसी हो रही है। दिल्ली ने 3 ओवर के बाद बगैर नुकसान 26 रन बनाए हैं। अभिषेक पोरेल और केएल राहुल पिच पर हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कोलकाता : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे। इम्पैक्ट ऑप्शंस- फिन एलन, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी। दिल्ली: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी। इम्पैक्ट ऑप्शंस- त्रिपुराणा विजय, समीर रिजवी, विपराज निगम, नीतीश राणा, कुलदीप यादव।

Related posts