मुंबई में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

मुंबई में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

मुम्‍बई में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे में अगले तीन-चार घंटों तक भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में वर्ली में तटवर्ती सड़क का जायजा लिया और जलजमाव के कारणों के बारे में पूछा। उन्‍होंने अधिकारियों को बारिश के दौरान लोगों को कोई परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

शनिवार को लगभग पूरे दिन बारिश होने के बाद मौसम विभाग ने पश्चिमी-दक्षिणी मानसून के मुम्‍बई पहुंचने की घोषणा की।

इस बीच, मुंबई के उप-नगरीय इलाक़े गोवंडी में दो स्‍वच्‍छता कर्मियों की मैनहोल में गिरने से मौत हो गई। बृहन्मुम्‍बई नगरपालिका ने बताया कि 11 पेड उखड़ गए हैं और शार्टसर्किट की सात घटनाएं हुई हैं। शहर के कई हिस्सों में गाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा।

Related posts

Leave a Comment