राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तिहाड़ जेल में कैदी के साथ उसके साथी कैदियों द्वारा किए गए कथित यौन उत्पीड़न पर दिल्ली के मुख्य सचिव और जेल महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मीडिया खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुए चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली की तिहाड़ जेल में 22 वर्ष के एक कैदी का साथी कैदियों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।. आयोग ने जेल प्रशासन में सुधार के लिए पहले से कई दिशा-निर्देश, सलाह और सिफारिशें जारी की हैं, लेकिन तिहाड़ जेल में कैदियों के रहने की स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं हुआ है।