आंध्र प्रदेश: GVMC(ग्रेटर विशाखापट्टनम नगर निगम) ने मेघाड्रिगेडा जलाशय के पानी में 3 मेगावाट के क्षमता वाले फ्लोटिंग सोलर पैनल परियोजना शुरू की। एशियाई विकास बैंक ने ‘विशाखापट्टनम-चेन्नई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम’ के तहत 14 करोड़ रुपए प्रदान किए हैं। यह पावर प्लांट 12 एकड़ क्षेत्र में शुरू किया गया है। इससे हर साल 42 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा। इसके अलावा, हम प्रति वर्ष 54,000 टन कोयले की भी बचत कर रहे हैं और उत्सर्जन में 3,022 टन प्रति वर्ष की कमी कर रहे हैं।
आंध्र प्रदेश: GVMC ने मेघाड्रिगेडा जलाशय के पानी में 3 मेगावाट के क्षमता वाले फ्लोटिंग सोलर पैनल परियोजना शुरू की
