9वें एसीटीसीएम बार्ज, एलएसएएम 23 (यार्ड 133) का जलावतरण समारोह 31 जनवरी 25 को मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में आयोजित किया गया। कमोडोर आर आनंद, एजीएम (सीओएम)/एनडी (एमबीआई) शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि थे।
एमएसएमई शिपयार्ड, मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के साथ ग्यारह गोला बारूद की सुविधायुक्त टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका (एसीटीसीएम) के निर्माण का अनुबंध 05 मार्च 21 को हुआ था। इन नौकाओं को भारतीय जहाज डिजाइनिंग फर्म और भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के सहयोग से शिपयार्ड द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। समुद्री योग्यता सुनिश्चित करने के लिए नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल), विशाखापत्तनम में मॉडल परीक्षण किया गया था। शिपयार्ड ने आज तक इनमें से आठ नौकाओं को सफलतापूर्वक वितरित किया है और इनका उपयोग भारतीय नौसेना द्वारा अपने संचालन विकास के लिए किया जा रहा है, जिसमें जेटी और बाहरी बंदरगाहों के साथ-साथ भारतीय नौसेना के प्लेटफार्मों पर वस्तुओं/गोला-बारूद के परिवहन, चढ़ने और उतरने की सुविधा प्रदान की जाती है।
ये नौकाएं भारत सरकार की “ मेक इन इंडिया ” और “ आत्मनिर्भर भारत ” पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment