Categories: News-Headlines

72वीं इंटर-सर्विसेज फुटबॉल चैंपियनशिप

72वीं इंटर-सर्विसेज फुटबॉल चैंपियनशिप 15 से 20 अक्टूबर,2021 तक महाराजा स्टेडियम, कोच्चि में आयोजित की गई।सिग्नल स्कूल द्वारा दक्षिणी नौसेना कमान के तत्वाधान में नौसेना बेस, कोच्चि में आयोजित इस चार दिवसीय चैंपियनशिप में इंडियन नेवी, आर्मी रेड, आर्मी ग्रीन और भारतीय वायु सेना की टीमों ने भाग लिया।

फाइनल मुकाबला आर्मी रेड और वायु सेना के बीच खेला गया। रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज, चीफ ऑफ स्टाफ, दक्षिणी नौसेना कमान 20 अक्टूबर, 2021 को आयोजित फाइनल और समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे। यह चैंपियनशिप भारतीय वायु सेना ने जीती। मुख्य अतिथि ने वर्ष 2021-22 के लिए भारतीय वायु सेना को सर्विसेज फुटबॉल ट्रॉफी प्रदान की और विजेता एवं उपविजेता टीम के सदस्यों को पदक प्रदान किए। इस चैंपियनशिप का उद्देश्य सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2021-22 के लिए सर्विसेज फुटबॉल टीम का चयन करना है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

54 seconds ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

3 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

3 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

3 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

3 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.