Categories: News-Headlines

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा; ‘टेस्टीमनी ऑफ एना’ सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म, ‘सूरारई पोट्रु’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की जूरी ने आज साल 2020 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस घोषणा से पहले अध्यक्ष और अन्य जूरी सदस्यों ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और उन्हें विजेताओं की सूची सौंपी। अनुराग ठाकुर ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि कोविड महामारी के कारण साल 2020 फिल्मों के लिए ख़ास तौर पर मुश्किल साल रहा था, फिर भी इन नामांकनों में कुछ बहुत अद्भुत फ़िल्में देखने को मिली हैं। मंत्री महोदय ने जूरी का भी धन्यवाद किया जिन्होंने पूरी लगन के साथ इन प्रविष्टियों को देखा और इनमें से पुरस्कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ को चुना।

इस जूरी में भारतीय सिने जगत के प्रख्यात फिल्मकार और फिल्मी हस्तियां शामिल थीं।

इन पुरस्कारों की घोषणा गैर-फीचर जूरी के अध्यक्ष चित्रार्थ सिंह, सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन जूरी के अध्यक्ष अनंत विजय, और फीचर फिल्म जूरी (सदस्य- केंद्रीय पैनल) के धर्म गुलाटी द्वारा सूचना और प्रसारण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव नीरजा शेखर की उपस्थिति में की गई।

मध्य प्रदेश ने इस दौरान फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य यानी मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार जीता जबकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को विशेष उल्लेख प्राप्त हुआ। किश्वर देसाई की ‘द लॉन्गेस्ट किस’ ने संबंधित वर्ष के लिए सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार जीता, वहीं मलयालम पुस्तक ‘एम टी अनुभवनगलुड पुष्टकम’ और ओडिया पुस्तक ‘काली पाइन कलीरा सिनेमा’ को विशेष उल्लेख प्राप्त हुआ।

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘सूरारई पोट्रु’ को मिला है। ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने संपूर्ण मनोरंजन यानी होलसम एंटरटेनमेंट प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीता।

2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ‘सूरारई पोट्रु’ के लिए सूर्या और हिंदी फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए अजय देवगन ने साझा किया। मनोज मुंतशिर ने हिंदी फिल्म ‘साइना’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार जीता है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

12 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

14 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

16 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

16 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.